शौचालय करते हैं शहरीकरण ?!
Read “Religion and Urbanity Blog” in Hindi!
Series of blogposts will now be available in Hindi. Keep an eye on our new posting!
This post is a Hindi translation by Ahmad Ali of the blog post published by Sara Keller on the 29 May 2024: “Latrines make urbanity ?!” Religion and Urbanity Blog. https://doi.org/10.58079/11qn9. You can also listen to the Hindi text by clicking on “Podcast Audio”:
V
बड़े सार्वजनिक चौकों में सुंदर फव्वारे, शानदार स्नानगृह और बड़ी बावड़ियाँ ही शहरी जीवन की निशानी नहीं हैं। शौचालय भी शहरी और सुसंस्कृत जीवन का हिस्सा हो सकते हैं, आज हम यही देखने वाले हैं तीन अलग-अलग समय और स्थानों के प्रसिद्ध शहरों के उदाहरण से – प्राचीन रोम का शहर आखन, मध्यकालीन स्पेन का मदीना अल-ज़हरा, और अंत में हड़प्पा सभ्यता के शहर। (शहरी दक्षिण एशिया में ऐतिहासिक जल स्थानों पर मेरे काम पर, यहां दी गई ग्रंथसूची सूची देखें और मैक्स वेबर सेंटर के साथ मेरी प्रोफ़ाइल देखें)।

आचेन कैथेड्रल में फव्वारे की मोज़ेक (तस्वीर: सारा केलर)
हाल ही में मैंने जर्मनी के आखन शहर की एक सम्मेलन के लिए यात्रा की। शहर के पुरातत्वविद् एंड्रियास शॉब ने हमें आखन की गलियों का भ्रमण कराया, जो किसी समय पर यूरोप के महान राजा चार्ल्स जिन्हे शारलेमेन भी कहा जाता है उनके साम्राज्य की राजधानी थी। शारलेमेन का यह वही साम्राज्य था जिसने मौजूदा यूरोप की नीव राखी। इससे पहले, आखन का इलाका एक रोमन बस्ती था, जिसे एक्वाए ग्रानी कहा जाता था और यह प्राचीन यूरोप में रहने वाले एक संप्रदाय जिसे सेल्टिक कहा जाता था उनके देवता ग्रैनस को समर्पित था, जो प्रकाश और चिकित्सा के देवता थे (see Schaub 2012 and Schaub 2022)। एक्वाए नाम का मूल अर्थ है पानी, क्योंकि यह नगर गर्म पानी के झरनों के पास बसा था, जिनका तापमान 74 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है — ये मध्य यूरोप के सबसे गर्म झरनों में से हैं। 1वीं और 2वीं शताब्दी में यह रोमन शहर दो बड़े स्नानगृहों के आस-पास विकसित हुआ, जिन्हें बुशेलथरमेन और म्यूनस्टरथरमेन कहा जाता है। इन स्नानगृहों के पास एक चौक, मंदिर और बैसिलिका भी मिले हैं, जो यह दिखाते हैं कि उस समय यहां एक फोरम (चौक) था और यह इलाका एक विकसित नगरीय केंद्र था (Schaub 2022, on the concept of urbanity, see Rau 2020, Rüpke and Rau 2020 and Rüpke 2021)। और अगर यह सब पर्याप्त नहीं था, तो रोमन शौचालयों की खोज इस बात की पुष्टि करती है, जिसको एंड्रियास शॉब कहते हैं, “रोमन आखन की शहरी विशेषता” (Schaub 2018: 31)।

प्राचीन रोमन सार्वजनिक शौचालय, ओस्तिया एंटिका (सार्वजनिक डोमेन)
बुशेलथरमेन परिसर में कई शौचालयों के प्रमाण मिले हैं, जबकि एक स्वतंत्र सार्वजनिक शौचालय भी स्पा से लगभग 20 मीटर उत्तर-पूर्व में स्थापित था (Schaub 2018)। यह शौचालय एक रोचक ढांचा है जो उन्नत जल तकनीक का उदहारण है: इस शौचालय में निरंतर पास के बुशेलथरमेन से आने वाले तेज़ और स्थायी पानी के बहाव से सफाई होती रहती थी। इसके अलावा, इसकी स्थिति इसे, अगर महत्वपूर्ण ना भी हो, फिर भी एक सम्मानजनक, नगरीय स्थान के रूप में स्थापित करती है। यह शौचालय बहुत मज़बूती से बनाया गया था और खास तौर पर इसका आकार काफी बड़ा था। शौचालय नंबर 2 में तो बहुरंगी चित्र कला के प्रमाण भी मिले हैं। इस इमारत के तकनीकी और कलात्मक दोनों पक्ष यह दिखाते हैं कि इस शहरी परियोजना को साकार करने में बड़ी मात्रा में संसाधन (मानव और सामग्री दोनों) लगाए गए थे।

रोमन शौचालय की कलाकार द्वारा कल्पना (स्रोत: सिगी नोवाक, पिक्साबे)
मदीना अल-ज़हरा, मध्यकालीन स्पेन में विशाल शौचालय
केवल रोमन प्रांतीय नगरों में ही प्रतिष्ठित शौचालय नहीं होते थे। आखन में जब मैं पुरातत्वविद् हेइके लेहमैन से बातचीत कर रही थी, तो उन्होंने मदीना अल-ज़हरा के तथाकथित अपर हॉल (ऊपरी हॉल) के शौचालयों पर अपने दिलचस्प काम के बारे में बताया (Lehmann upcoming 2024)। मदीना अल-ज़हरा, 10वीं सदी के मध्य में कॉर्डोबा के खलीफा द्वारा स्थापित एक आवासीय नगर था, जो मौजूदा राजधानी कॉर्डोबा से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित था (Arnold 2020)। इस आवासीय परियोजना में बड़ी संख्या में शौचालय सम्मेलित थे, जिनमें अपर हॉल के अतिथियो के लिए बना शौचालय विशेष रूप से दिलचस्प हैं – हालांकि ये सार्वजनिक शौचालय नहीं थे, जैसे कि रोमन आखन में थे।
अपर हॉल, जो राज निवास के बाहर बनाया गया था, उसको राजनयिकों, विदेशी प्रतिनिधिमंडलों और अन्य अतिथियों के लिए एक स्वागत और भोजन कक्ष के रूप में माना जाता है। निस्संदेह, अपर हॉल की भोजन सम्बन्धी गतिविधियों के लिए शौचालयों की आवश्यकता थी। शौचालयों की पुरातात्विक जांच में असाधारण कक्ष मिले, जो ताजे पानी की आपूर्ति, निरंतर सफाई और विशाल गुंबदाकार स्थानों से सुसज्जित थे, जो उसी वास्तुकला शैली में सजाए गए थे जैसे कि हॉल खुद था। पानी की तकनीक और स्थानों के अलग-अलग प्रकार, विभिन्न शौचालयों के बीच एक श्रेणीबद्ध व्यवस्था का संकेत देती हैं। स्पष्ट रूप से, अपर हॉल ने अतिथियों का स्वागत एक परिष्कृत नगरीय वातावरण में किया, जो पूरी तरह से मदीना अल-ज़हरा की स्वयं को प्रस्तुत करने की योजना का हिस्सा था।

मदीना अज़-ज़हरा: ऊपरी बैसिलिकल हॉल या दार अल-जुंद का बाहरी दृश्य, जिसे आज आंशिक रूप से पुनर्निर्मित किया गया है (-JvL-, CC BY 2.0, विकिमीडिया कॉमन्स के माध्यम से)
सार्वजनिक स्वच्छता और शहरीकरण
ये दोनों प्रभावशाली उदाहरण शहरीकरण के निर्माण में सार्वजनिक स्वच्छता की भूमिका को दर्शाते हैं। शौचालयों की उपस्थिति उन कई तत्वों पर प्रकाश डालती है जो एक शहर को शहर बनाते हैं: पहला, सार्वजनिक शौचालय इस बात को अंकित करते हैं कि घनी और जटिल नागरीय क्षेत्रों में, जहां स्थानीय लोग और अस्थायी पर्यटक दोनों आते-जाते हैं, वहां स्वच्छता को नियंत्रित करने की आवश्यकता को समझा गया। जैसा की एक संगठित नागरिक समुदाय (हालांकि जरूरी नहीं कि समावेशी हो) खुद के बारे में जागरूक होता है और नगरीय परिवेश के लिए दिशानिर्देश और मानक बनाने के लाभ को समझता है।
दूसरा, सार्वजनिक शौचालय इस बात को अंकित करते हैं कि इन आकांक्षाओं के परिणामस्वरूप पूरे नगरीय क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में सार्वजनिक बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया गया। नगरीय परियोजनाओं को शुरू करने में नगरीय कलाकारों और संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिससे उन्हें भी नागरिक के रूप में मान्यता प्राप्त हुई। दान, परोपकार और सार्वजनिक कर्तव्य जैसे विचारों का उपयोग बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए किया गया, जिसमें शहरी राजनीति, व्यापार और धर्म का आपस मे गहरा संबंध था। नगर को बेहतर बनाने वाली ये परियोजनाएँ, उसकी पहचान को उभारने और लोगों के दिलों में एक आधुनिक और सुरक्षित शहर की छवि बसाने में योगदान दे सकती हैं।
तीसरा, शौचालयों की वास्तुकला उनके समय की जल प्रबंधन प्रणाली की उन्नति को दर्शाती है, साथ ही यह भी अंकित करती है कि स्वच्छ और परिष्कृत स्थान बनाने की आकांक्षाएं मौजूद थी। वास्तुकला की समृद्धि और उन्नत तकनीकें तब उभरती है, जब हर काम का सही बंटवारा हो और लोग अपने काम में पूरी तरह से निपुण हों। (Christ et al 2023: 47, Keller 2023)।
चौथी और अंतिम बात ये की, सार्वजनिक शौचालयों की ऐतिहासिक और पुरातत्वीय अध्ययन शरीर से जुड़ी संस्कृति (बॉडी कल्चर) के इतिहास को समझने का तरीका है (Koloski-Ostrow 2018, Antoniou et al 2016)। इसमें स्वास्थ्य, गोपनीयता, सामाजिक रुतबा और नियमों को बनाने में संस्कृति, नैतिकता और धर्म की बड़ी भूमिका होती है, जो शहरीकरण और संस्कृति के संबंधों का एक नया पक्ष दर्शाता है। जैसे, आखन के रोमन शौचालय बड़े समूह के लिए होते थे और उनमें बैठने की कुर्सियां होती थीं, जबकि मदीना अल-ज़हरा के शौचालय एक व्यक्ति के लिए, झुककर बैठने के लिए बनाए गए थे।
दक्षिण एशिया में प्रारंभिक स्वच्छता व्यवस्था
दुनियाभर में स्वच्छता और शरीर से जुड़ी परंपराओं का इतिहास कई तकनीकी उतार-चढ़ाव, क्षेत्रीय विविधताएं और वर्ग विभाजनों को दर्शाता है। भारतीय उपमहाद्वीप, जो मेरे दक्षिण एशिया के जल स्थलों पर आधारित शोध से जुड़ा है, भी शहरीकरण और सामाजिक संघर्षों से पैदा होने वाली इन विविधताओं से अछूता नहीं रहा है। भले ही दक्षिण एशिया में स्वच्छता का व्यापक इतिहास अभी लिखा जाना बाकी है, लेकिन कुछ शोध कार्यों ने पहले से ही अतीत की उन्नत स्वच्छता प्रणालियों के अद्भुत प्रमाण सामने रखे हैं। यह विशेष रूप से सिंधु घाटी सभ्यता के संदर्भ में है, जिसे पहली शहरी सभ्यता के रूप में जाना जाता है (लगभग 3300-1300 ईसा पूर्व)। सिंधु घाटी या हड़प्पा के शहरों में अत्याधुनिक स्वच्छता प्रणाली थी। यहाँ सार्वजनिक शौचालय तो मिले ही, लेकिन सबसे खास बात यह है कि लगभग हर घर में फ्लशिंग शौचालय और धुलाई की सुविधाएं थीं, जो मुख्य सीवरेज सिस्टम से जुड़ी थीं (Tiwary and Saurabh 2018, Antoniou et al 2016)।
अगर शौचालय शहरीकरण की पहचान हैं, तो चाहे वो आखन के हों, मदीना अल-ज़हरा के हों या हड़प्पा के, अतीत के ये उन्नत और विशाल शौचालय आज के आधुनिक शहरों में मुफ्त सार्वजनिक शौचालयों की कमी पर दोबारा सोचने के लिए हमें मजबूर करते हैं।
— सारा केलर
S
लेखिका – सारा केलर एक इतिहासकार हैं, जो प्राचीन भारतीय वास्तुकला में विशेषज्ञ हैं। वह शहरी इतिहास, ज्ञान के आदान-प्रदान और भारत के समुद्री इतिहास पर लिखती हैं। इस समय वह जल वास्तुकला और उससे जुड़े ज्ञान पर काम कर रही हैं, क्योंकि भारत की जल संस्कृति अद्वितीय और प्रेरणादायक है। हाल ही में उन्होंने अहमदाबाद के शहरी इतिहास पर एक किताब प्रकाशित की है।
Translation
अनुवादक- अहमद अली जर्मनी के एरफर्ट विश्वविद्यालय में रिलीजियस स्टडीज के छात्र हैं, जहाँ वे प्रोफेसर डॉ. सुज़ैन राओ के अधीन “धर्म और शहरीकरण” शोध परियोजना में कार्यरत हैं। उनके शोध क्षेत्र में शामिल हैं – बौद्धिक इतिहास, वैश्विक रूप से ज्ञान का हस्तांतरण, मध्य पूर्व और दक्षिण एशिया में समकालीन धर्म और संस्कृति, धार्मिक रीति-रिवाज, और भौतिक संस्कृति।
F
Further Reading
Antoniou, Georgios P., Giovanni De Feo, Franz Fardin, Aldo Tamburrino, Saifullah Khan, Fang Tie, Ieva Reklaityte, Eleni Kanetaki, Xiao Yun Zheng, Larry W. Mays and Andreas N. Angelakis. 2016. “Evolution of Toilets Worldwide through the Millennia.” Sustainability, 8, 779; doi:10.3390/su8080779
Arnold, Felix. 2020. “The evolution of Madīnat az-Zahrāʾ as capital city of the Umayyad caliphate.” Madrider Mitteilungen 60: 308–337.
Christ, Martin, Martin Fuchs, Elisa Iori, Sara Keller, Asuman Lätzer-Lasar, Klara-Maeve O’Reilly, Susanne Rau, Jörg Rüpke, Emiliano Rubens Urciuoli, Simone Wagner. 2023. “Entangling Urban and Religious History: A New Methodology.” Archiv für Religionsgeschichte, vol. 25, no. 1: 1-72. https://doi.org/10.1515/arege-2023-0001
Keller, Sara. 2023. “Vāstu Śāstra as Ideological Guides to South Asian Urbanity (5th–15th Century and Beyond).” In Religion and Urbanity Online, edited by Susanne Rau and Jörg Rüpke. Berlin/Boston: de Gruyter. https://doi.org/10.1515/urbrel.22600402.
Koloski-Ostrow, Ann Olga. 2018. The Archaeology of Sanitation in Roman Italy Toilets, Sewers, and Water Systems. The University of North Carolina Press.
Lehmann, Heike. (forthcoming 2024) “Between privy and throne. Building facilities as an expression of sophistication at the court of the Western Umayyad Caliphate (tenth century, Spain)” 8th International Congress on Construction History – Zurich. ISBN 978-3-7281-4166-8
Rau, Susanne. 2020. “Urbanity (urbanitas, Urbanität, urbanité, urbanità, urbanidad…) — An Essay.” Religion and Urbanity Online, edited by Susanne Rau and Jörg Rüpke. Berlin, Boston: De Gruyter. https://doi.org/10.1515/urbrel.11276000
Rüpke, Jörg and Rau, Susanne. 2020. “Religion and Urbanity: Reciprocal Formations.” Religion and Urbanity Online, edited by Susanne Rau and Jörg Rüpke. Berlin, Boston: De Gruyter. https://doi.org/10.1515/urbrel.13230336
Rüpke, Jörg. 2021. “Foundation Stories: Concepts of Urbanity in Augustan Rome”. Religion and Urbanity Online, edited by Susanne Rau and Jörg Rüpke. Berlin, Boston: De Gruyter. https://doi.org/10.1515/urbrel.16094969
Schaub, Andreas. 2012. “Aachen in römischer Zeit aus archäologischer Sicht – Versuch einer Neubewertung.” In Römisches Aachen. Archäologisch-historische Aspekte zu Aachen und der Euregio, edited by Raban von Haehling and Andreas Schaub. Regensburg: 131-205.
Schaub, Andreas. 2018. “The latrines of Roman Aachen.” In Latrinae. Roman toilets in the northwestern provinces of the Roman Empire, edited by Stefanie Hoss and Radboud Universiteit Nijmegen. Oxford: Archaeopress Publishing. 29-34.
Schaub, Andreas. 2022. “Die römische Säulen-Arkadenwand aus Aachen – Neues zu Chronologie und funktionaler Deutung.” In Entwerfen und Verwerfen. Planwechsel in Kunst und Architektur des Mittelalters und der Frühen Neuzeit. Festschrift für Matthias Untermann zum 65. Geburtstag, edited by Andreas Diener, Marlene Kleiner, Charlotte Lagemann und Christa Syrer. Heidelberg: arthistoricum.net. 627–642 (https://doi.org/10.11588/arthistoricum.885.c11595).
Tiwary, Sachin Kr. and Shubham Saurabh. 2018. “Archaeological Evidences of Toilet System in Ancient India.” Heritage: Journal of Multidisciplinary Studies in Archaeology 6: 764‐781.
OpenEdition suggests that you cite this post as follows:
Sara Keller (December 17, 2024). शौचालय करते हैं शहरीकरण ?! Religion and Urbanity: Reciprocal Formations. Retrieved March 19, 2025 from https://doi.org/10.58079/12y4c